Friday, 3 September 2021

संसद अवारा

अगर सड़कें खामोश हो जांए
 तो संसद आवारा हो जाएगी।
लोहिया जी का कथन सत्य साबित हुआ है और हो भी क्यू न क्योंकि आज की जो पढ़ी लिखी पीढ़ी है वो विभिन्न पार्टियों की विचारधारा में डॉक्टरेट की उपाधि लिए हुए हैं उनको राष्ट्रवाद के नाम पर अपने प्रमुख नेता के विचार और पड़ोसी देश की बुराई पता है बस और थोड़ा भावुक हुए तो अपनी ऑर्मी के प्रति नतमस्तक होते है और होना भी चाहिए।
लेकिन अगर आप इनमे से किसी एक के ऊपर भी प्रश्न चिन्ह लगाना चाहते हैं तो बहुत सोच समझ के क्योंकि आपको तुरंत देशद्रोही घोषित कर दिया जाएगा।
रही बात संसद की आवारगी की तो सड़क पर उतरे कौन युवा तो ख़ुद संसद में बैठी सत्ताधारी पार्टी के विचारों के गुलाम बन गए हैं। और जो विपक्षी पार्टियाँ इस काम को अंजाम दे सकती थी वो खुद इस दौर से गुजर चुकी होती है या गुजरने वाली होती हैं । तो वो एक सधे कदम से आगे बढ़ती है क्योंकि उन्हें पता है कि कल हमे भी इसी जनता को मूर्ख बनाना है तो थोड़े बहुत उठापटक के साथ राजा और दरबार की प्रजा मिश्री खाते रहते है और एक दूसरे को अनचाहे ही बताते हैं की आज संसद को तुम निक्कमा और आवारा बनाओ कल हम इसी परम्परा को आगे बढ़ाएंगे। 

और कोई इन सबसे आगे की सोच के सड़को पर आया भी तो  उसके लिए देशद्रोही का टैग तैयार रहता है और जैसे ही आवाज बुलंद करने की कोशिश करता है देशद्रोही नामक छूरे से ज़बान कतर दी जाती है

                                                     धन्यवाद
                                             राहुल यदुवंशी अंकित
                                      केंद्रीय विश्वविद्यालय इलहाबाद

Friday, 13 August 2021

इश्क़ और सत्ता

इलाज चलता रहा इश्क़ का हाकिम थे बड़े शहर में।
नब्ज़ टटोलते रहे की मौतों का काफ़िला निकल पड़ा।।
कुछ जले कुछ दबे कुछ को निग़ल गए  अफ़सरान।
लाशों की ख़ातिर कितनो की लम्बी लगी थी कतार।।
हर शख्स दिया वोट लेकर उम्मीदों की बाजार।
लम्पटों से नई अस्पतालों का करता रहा इंतजार।।
कतरा कतरा बेच कर भी थकता न ये शैतान।
इक सत्ता की खातिर हिन्द का खून भी किया कुर्बान।। 
                                        राहुल यदुवंशी अंकित

Tuesday, 25 August 2020

प्रवासी मजदूर

सूरज डूबा तो होगा

मगर दिन ढला नही होगा

देखना तो होगा ही तुम्हें कैसे

तो सड़को पर जाओ

मजदूरों के पैरों का लहू 

अभी सड़को पर से सूखा नही होगा।।

                                       राहुल यदुवंशी अंकित

Thursday, 28 November 2019

मेरा शहर

हर राज हर जख्म को छुपाये बैठे हैं।

जिंदगी तेरे लिए शहर का कोना -कोना सजाये बैठे है।

दस्तक तू दे जा कभी मेरे भी दरवाजे पर।

हम हाथो में मेहंदी तेरे नाम की लगाये बैठे हैं।। 
                             
                                       Rahul yaduvanshi Ankit

Wednesday, 21 August 2019

मेरा शहर

इक दरिया है जो पार करके जाना था

मुझे मीनारों के उस पार जाना था

कोई छू ना सके मेरी उस अनोखी सी मंज़िल को

उसे बनाने मुझे समन्दर पार जो जाना था

                           Rahul yaduvanshi Ankit

Friday, 2 August 2019

मेरा शहर

उसकी गलियों से गुजरना  मुझे अच्छा लगता है

उसकी एक झलक को पाना मुझे अच्छा लगता है

किसी दिन जब वो ना दिखती है उन झरोखों से

मुझे उसकी यादों मे अकेले रोना अच्छा लगता है

                               Rahul yaduvanshi ankit
                                   

Monday, 17 June 2019

मेरा शहर

काश उल्फ़त के दिनों में मैं , तेरे साथ होता। 

पूरी जिन्दगी ना सही तेरे गमो में तेरे साथ होता।

बीत  गया जो कल अब उससे क्या सिकवा। 

काश तेरी अधूरी सी बची जिन्दगी में तेरे साथ होता।। 

                     राहुल यदुवंशी अंकित